Skip to main content

मानता हूँ मैं बहुत कुछ हूँ तुम्हारे लिए।


मानता हूँ,मैं बहुत कुछ हूँ तुम्हारे लिए।
सुकून हूँ तुम्हारे मन की शांति हूँ,
जिंदगी भी हूँ और प्रार्थना भी,
अरदास,इबादत,अज़ान भी मैं ही हूँ तुम्हारे लिए,
गीत हूँ, मनमीत हूँ, 
तुम्हारे मन को सुकून देने वाला संगीत हूँ।
मानता हूँ
 तुम्हारे हृदय की धड़कन का शोर हूँ मै,
वो सब कुछ हूँ मैं तुम्हारे लिए,
पर क्या मेरी बात सुनना पसंद करोगी?
अगर मैं कहूँ मुझे कोई और पसन्द है,
क्या तब भी मैं ऐसा ही रहूंगा तुम्हारे लिए,
तुम्हारे जज़्बात गवाही देंगे,
 मुझे इसी तरह बेपनाह चाहने के लिए,
तुम्हारी अंतरात्मा तड़प नही उठेगी!!

मानता हूं किसी को बेपनाह प्यार करना सही है,
बदले में प्यार की उम्मीद बेईमानी भी नही है।
मानता हूं तुम्हारी पसन्द है वो,
उसकी पसन्द भी तो मायने रखती है,
अधिकार है उसे अपनी बात कहने की,
अपने जज़्बात कहने की।
हर चाहत पूरी हो ऐसा जरूरी तो नहीं,
जिसे चाहो वो मिल जाये जरूरी तो नहीं।
                                            -रक्तबीज

Comments

Popular posts from this blog

"फेंक जहां तक भाला जाए" - वाहिद अली वाहिद द्वारा रचित

कब तक बोझ संभाला जाए द्वंद्व कहां तक पाला जाए दूध छीन बच्चों के मुख से  क्यों नागों को पाला जाए दोनों ओर लिखा हो भारत  सिक्का वही उछाला जाए तू भी है राणा का वंशज  फेंक जहां तक भाला जाए  इस बिगड़ैल पड़ोसी को तो  फिर शीशे में ढाला जाए  तेरे मेरे दिल पर ताला  राम करें ये ताला जाए  वाहिद के घर दीप जले तो  मंदिर तलक उजाला जाए कब तक बोझ संभाला जाए युद्ध कहां तक टाला जाए  तू भी है राणा का वंशज  फेंक जहां तक भाला जाए - वाहिद अली वाहिद

समय के साथ दम तोड़ती दोस्ती!

जिंदगी में कुछ पाने की ख्वाहिश में अक्सर हम कुछ ना कुछ खो देते हैं..  कोई रातों की नींद खोता है.. तो कोई सुबह की चैन खो देता है। दोस्त- यार तो शायद मिलते ही हैं बिछड़ने के लिए.. एक शहर से दूसरे शहर चले जाओ.. नए लोग मिलते हैं, व्यस्तता बढ़ती है... तो उस पुराने शहर के दोस्त काफी पीछे छूट जाते हैं। उम्र के साथ समझ और जिंदगी संवारने का दबाव दोनों बढ़ता जाता है.. ऐसे में चंद जरूरत के लोग याद आते हैं बाकी सब किस्से बनकर रह जाते हैं.. हमें उन दोस्तों के साथ बिताए लम्हों को भी याद करने का समय नहीं होता.. शायद जिंदगी इतनी व्यस्त चल रही होती है या फिर हम समझ चुके होते हैं, अब उनका हमारी जिंदगी में कोई अहमियत नहीं। उनकी जरूरत भला क्यूं हो.. हमारे नए दोस्त तो हैं.. जिनके साथ हम आज भी वही मस्ती करते हैं, जैसा उन पुराने शहर वाले दोस्तों के साथ करते थे। खुद का अपने किसी करीबी से इग्नोर होना सब को बुरा लगता है.. लेकिन क्या करें, जिंदगी है साहब! कभी-कभी तो हम इग्नोर भी कर जाते हैं अपने उन पुराने दोस्तों को, आभासी या वास्तविक रूप से सामने दिखने पर.. शायद.. जिंदगी में हमारी कुछ उथल-पुथल चल...

दिल हारने का जुआ

चलो तुम इस बाजी में लगाओ अपनी दौलत  हम वही दिल लगाते हैं जो कई बार हारे हैं तुमपे, आज फिर से तुमसे उधार मांग के उसी की बाजी लगाते हैं, तुम जीत गयी तो ये दिल तुम्हारा, और मैं हारा तो भी तुम्हारा, जानती ही हो ये दिल हर बार तुमपे हार जाते है,  लेकिन तुम तो हार जीत के इस खेल में तुम दिल से भी खेल जाती हो... जीत के ये खेल तुम साथ में मेरा चैन भी ले जाती हो, जाने कब तक खेलती रहोगी ऐसे इस दिल से,  जाने कब तक हारता रहूंगा सब कुछ तुमसे , जाने कब तक खेलता रहूँगा ये तुमपे दिल हारने का  जुआ... © रक्तबीज